वाशिंगटन (22 सितंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने खालिस्तान समर्थक सिख एक्टिविस्ट्स से मुलाकात की। बैठक में अमेरिकी सिख कॉकस समिति के प्रितपाल सिंह, सिख कोएलिशन और SALDEF के प्रतिनिधि शामिल थे। अधिकारियों ने सिख एक्टिविस्ट्स को आश्वासन दिया कि उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय आक्रमण' से सुरक्षा मिलेगी। इस कदम पर भारत चिंतित है, क्योंकि उसे लगता है कि अमेरिका और कनाडा खालिस्तानी अलगाववादियों को समर्थन दे रहे हैं। वहीं, कनाडा इसे 'स्वतंत्र अभिव्यक्ति' मानता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘White House' के अधिकारियों ने सिख कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिकी सरकार अमेरिकियों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सिख समुदाय के एक नेता ने यह जानकारी दी। ‘व्हाइट हाउस' के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले यह बैठक की है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य का शिखर सम्मेलन' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।