Wednesday, 30 Sep 2026

यूक्रेन का रूस पर घातक हमला, एयरबेस व रेडियो केंद्र बने निशाना

वोल्गोग्राद (23 अगस्त 24)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  दौरे से ठीक पहले यूक्रेन ने  ड्रोन द्वारा रूस के वोल्गोग्राद के पास मरीनोव्का हवाई अड्डे पर एक बड़ा हमला किया गया है, जिसे हाल के दिनों में रूस के खिलाफ सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। इस हमले में कई दर्जन ड्रोन शामिल थे, जिन्होंने समन्वित तरीके से इस एयरबेस को निशाना बनाया। मरीनोव्का एयरबेस, जो रूस-यूक्रेन सीमा से लगभग 290 किलोमीटर दूर स्थित है, रूसी वायु सेना के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां से दक्षिणी और पश्चिमी रूस में सैन्य अभियानों का संचालन होता है। यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख, किरिलो बुडानोव ने हाल ही में खुलासा किया है कि 20-21 अगस्त की रात को रूस में कई महत्वपूर्ण सुविधाओं पर ड्रोन हमले किए गए। बुडानोव के अनुसार, ये हमले एक रेडियो संचार केंद्र, मॉस्को के ओस्टाफियोवो हवाई अड्डे और रोस्तोव ओब्लास्ट के मिलरोवो हवाई अड्डे पर किए गए। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 50 ड्रोन शामिल थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दावा किया कि 20-21 अगस्त की रात को मॉस्को पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें रूसी वायु रक्षा ने कथित तौर पर 10 ड्रोन को मार गिराया।जानकारी के अनुसार, हमले के बाद एयरबेस पर भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेज़ है कि कई किलोमीटर दूर तक धुआं देखा जा सकता है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!