Thursday, 01 Oct 2026

यूक्रेन युद्ध की आग NATO सीमा तक, पोलैंड में घुसे रूसी ड्रोन

मॉस्को (11 सितंबर 25)। रूस-यूक्रेन जंग का असर अब सीधे नाटो देश पोलैंड तक पहुंचने लगा है। मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में  रूसी ड्रोन पोलैंड के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गए जिससे खतरा बढ़ गया। पोलैंड की सेना और उसके नाटो सहयोगियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनमें से कई ड्रोन मार गिराए। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा 'कल रात बड़ी संख्या में रूसी ड्रोन हमारे वायु क्षेत्र में दाखिल हुए। जिनसे सीधा खतरा था, उन्हें मार गिराया गया।'

रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज़ ने बताया कि 10 से ज्यादा ड्रोन पोलैंड की सीमा में घुसे जिन्हें तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया। राजधानी वारसॉ का चोपिन हवाई अड्डा कई घंटों तक बंद रहा। सेना ने चेतावनी दी है कि जहां ड्रोन गिरे हैं वहां तलाशी चल रही है और लोगों से अपील की गई है कि वे उन वस्तुओं को न छुएं क्योंकि उनमें विस्फोटक या जहरीला पदार्थ हो सकता है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि उसने यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों पर हमला किया लेकिन पोलैंड को टारगेट नहीं किया। रूस ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पोलैंड से बातचीत करने को तैयार है। रूसी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात भर में  122 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए जिनमें क्रीमिया और काला सागर क्षेत्र भी शामिल हैं।





Tags:

Follow us

This question is not available..!