Thursday, 01 Oct 2026

यूपी का जलालाबाद अब हुआ परशुरामपुरी

लखनऊ (06 जुलाई 26)। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शाहजहांपुर ज़िले में जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। इस लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, 'आज एक ऐतिहासिक दिन है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करूंगा जिन्होंने मंजूरी दी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' कर दिया है। लोगों की आस्था और भावनाओं का सम्मान किया गया है।'

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। खन्ना ने कहा कि जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है और इसका ज़िक्र प्राचीन धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में मिलता है। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला जन प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों की उस मांग के बाद लिया गया है, जिसमें जलालाबाद कस्बे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने का अनुरोध किया गया था। खन्ना ने बताया कि इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से 19 अगस्त 2025 के एक पत्र के जरिये अनापत्ति मिल चुकी थी और अब इसका नाम बदलने में कोई बाधा नहीं थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!