Saturday, 03 Oct 2026

यूपी के बाद हरियाणा में ट्रेन पलटाने की साजिश

पानीपत (30 जनवरी 25)। शहर में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर लोहे की एंगल रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। हालांकि इंजन के लोको पायलट की नजर इस एंगल पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोको पायलट ने एंगल को रेलवे ट्रैक से हटाया और मामले की सूचना स्टेशन पर दी। इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) तक पहुंची। इसके बाद GRP टीम मौके पर पहुंची और जांच की। 

इस मामले में रेलवे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट 150 के तहत केस दर्ज किया गया। यह साजिश ठीक उसी जगह जगह रची गई, जहां करीब 18 साल पहले भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था। अब इस ताजा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। GRP प्रभारी SI बलवान सिंह ने बताया है कि सुबह करीब 6:42 बजे एक लिखित मीमो स्टेशन मास्टर की ओर से थाने में मिला था। इसमें लिखा था कि ब्लॉक सेक्शन पानीपत-दीवाना के बीच डीएन लाइन पर लोहे का एक टुकड़ा ट्रैक पर रखा हुआ पाया गया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। मीमो से मामला स्पष्ट न होने के चलते मौके पर GRP की टीम पहुंची। वहां जांच के दौरान पता लगा कि एक लोहे का त्रिकोणीय एंगल ट्रैक पर मिला था। उसकी लंबाई करीब 20 फुट थी। उसकी मोटाई करीब 2 इंच थी। यह एंगल डाउन मेन लाइन पर रखी थी। पानीपत से दीवाना स्टेशन जा रहे पावर इंजन के लोको पायलट की नजर इस एंगल पर पड़ी। स्पीड ज्यादा न होने के चलते इंजन को रोका गया। इसके बाद पायलट ने उस एंगल को उठाकर साइड में रख दिया था। साथ ही स्टेशन मास्टर को सूचना दी। थाना प्रभारी बलवान के अनुसार, यह एंगल दोनों ट्रैक पर रखा गया था। इसके पीछे रेलगाड़ी को नुकसान पहुंचाने की नीयत थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!