Saturday, 03 Oct 2026

यूपी में माफिया जहन्नुम गए, बंगाल में भी जाएंगे: योगी

सोनामुखी (13 अप्रैल 26)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मौन रहीं। उन्हें भय था कि बोलने पर उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। उन्होंने कहा कि वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा की सरकार बंगाल में बन जाएगी, उसी दिन यूपी की तरह यहां पर माफिया जहन्नुम में चले जाएंगे। 

सोनामुखी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस को भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट न दीजिए। ये लोग नवरात्रि आयोजन में व्यवधान पैदा करते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हम सब मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटा सकते हैं। मैं इसी आह्वान के साथ आपके बीच आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल के शासन में यहां बहुत तांडव हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता सुमन को गोली मार दी गई। स्वरूप घोष, पलाश घोष, उत्पल दास जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिए गए। सुशोभन का हाथ काट दिया। तृणमूल की गुंडागर्दी के ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं। सीएम ने बंगालवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी हैं, पश्चिम बंगाल में भी आप भाजपा सरकार लाइए, डबल इंजन सरकार दंगाइयों का इलाज कर देगी।

तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है। उन्होंने स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अब बंगाल में‘खेला'बंद और भाजपा की जीत से विकास शुरू होगा। उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशियों सोनामुखी से दिबाकर घरामी, इंडास से निर्मल धारा व बरजोड़ा से बिलेश्वर सिंघा को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल की धरती पर राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर व राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र 

चट्टोपाध्याय को भी याद किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!