Wednesday, 30 Sep 2026

यूपी सरकार ने स्थापित किया आदर्श': पीयूष गोयल

नईदिल्ली (18 जून 25)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को केंद्र से बड़ी सराहना मिली है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ई-मार्केटिंग के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने GeM को प्रभावी ढंग से अपनाकर पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी खरीद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने इसे अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह की सफलता मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपी ने GeM पोर्टल के ज़रिए 5,427 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस को प्रदेश में नई दिशा मिली है। यह सिर्फ प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि आम जनता और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली पहल है। GeM (Government e-Marketplace) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है, जो सरकारी खरीद को पारदर्शी, सरल और कुशल बनाता है। यह 2016 में लॉन्च किया गया था और इसका उद्देश्य है कि सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और स्थानीय निकाय ऑनलाइन तरीके से सामान और सेवाएं खरीद सकें।

Tags:

Follow us

This question is not available..!