Wednesday, 30 Sep 2026

रसोई गैस का सिलेंडर 50 रुपये महंगा

नईदिल्ली (07 अप्रैल 25)। महंगाई के मोर्चे पर सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलने की बजाय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इज़ाफा किया गया है। अब, सादा गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब पहले ही महंगाई के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों का असर सीधे तौर पर गृहणियों पर पड़ेगा, क्योंकि रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जा रहा है।

तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी उज्ज्वला और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए होगी। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी  ने 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा 'एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी'।


Tags:

Follow us

This question is not available..!