नईदिल्ली (09 अगस्त 26)। राघव चड्डा और पीएम मोदी के बीच एक खास मुलाकात हुई है। इस मुलाकात का जिक्र राघव ने अपने एक्स अकाउंट पर करते हुए लिखा कि,'एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं।'