नईदिल्ली (27 अक्टूबर 24)। आप सांसद राघव चड्ढा की बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी हुई है। इस समय वह अपने दिल्ली स्थित घर में रह रहे हैं और परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ ही अपने ससुराल में हैं। उनके घर शनिवार को गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहुंचे। उनसे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने आशीर्वाद लिया। राघव और परिणीति जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की भक्ति करते दिखे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।