Sunday, 27 Sep 2026

राजस्थानः पूर्व कांग्रेस विधायक विवेक धाकड़ ने किया सुसाइड

भीलवाड़ा (5 अप्रैल 24)। जिले की मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली। धाकड़ ने गुरुवार सुबह अपने हाथ की नसें काटकर खुद की जान दे दी। आत्महत्या से पहले विवेक धाकड़ ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। बता दें कि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के पिता इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ भी भीलवाड़ा जिला परिषद के जिला प्रमुख रह चुके हैं। विवेक की पत्नी सरकारी सेवा में हैं और उनकी एक बेटी भी है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट: सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने कहा कि हम जब पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के निवास पर गए तो वहां जिस कमरे में उन्होंने सुसाइड किया, उसकी तलाश ली। इस दौरान हमें एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में जो तथ्य थे, उसकी हम विस्तृत जांच करेंगे। 

सुसाइड नोट में क्या लिखा?: पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने अपने सुसाइड नोट में पापा, दीदी, अपनी बेटी शेफाली एवं समस्त सहयोगी व समर्थकों से माफी मांगते हुए अपने अंगदान करने की इच्छा जताई है। पूर्व विधायक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, अथक प्रयासों के बाद भी मैं अपने आप और आपकी शुभकामनाओं के बावजूद ऐसा करने को मजबूर हो गया। मैं चाहता हूं कि मेरा शोषण एवं कष्ट देने वाले मुझे लकड़ी और संवेदना नहीं दें। मेरी कोई स्मृति शेष न रखें। दुआ करें यदि अगला जन्म हो तो बहुत अच्छा हो या मोक्ष को प्राप्त होकर मुक्त हो जाऊं।

गृह कलेश का मामला: थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह कलेश का मामला ही लगता है। पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या के लिए अपने कमरे में ब्लड से अपने दोनों हाथों की कलाई की नसें काट ली थीं और इससे पहले फांसी लगाने का प्रयास भी किया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!