इंदौर (08 अगस्त 26)। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में राऊ थाना पुलिस ने की कार्रवाई। इंदौर में राऊ पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जहां कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों आरोपी चर्चित मृतक राजा रघुवंशी के भाई हैं।
पुलिस ने मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। ढाबा कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने पर संचालक विपिन रघुवंशी पर भी कार्रवाई की गई है। धारा 223 BNS के आदेश के उल्लंघन का भी मामला सामने आया। अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।