इंदौर (09 जून 25)। हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का यूपी के गाजीपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या उसकी पत्नी सोनम ने कराई थी। उसने गाज़ीपुर थाने में सरेंडर किया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाज़ीपुर एसपी डॉक्टर राजा ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने नंदगंज के काशी ढाबा पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई की यह वही सोनम रघुवंशी है जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलांग से लापता हुई थी।
एसपी डॉक्टर राजा ने इस संवाददाता को बताया कि सोना में भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वह लंबे समय से सोई भी नहीं है। उसे गाजीपुर के वन स्टाफ सेंटर में महिला पुलिस कर्मी की निगरानी में रखा गया है। पुलिस जब ग्रस्त पर थी तब पुलिसकर्मियों ने नंदगंज के ढाबे पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में पुष्टि हुई कि यहां वही सोनम रघुवंशी है जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ शिलांग में लापता हुई थी।
गाइड ने बताया था दंपति के साथ तीन लोग थे :
शिलांग के एक गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए उसे दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड अल्बर्ट ने पुलिस को बताया था कि राजा और सोनम को तीन पर्यटकों के साथ 23 मई सुबह 10 बजे के बीच देखा गया। अल्बर्ट ने कहा कि वह इंदौर के दंपति को पहचानते हैं क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले उन्हें चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अल्बर्ट के मुताबिक चारों आगे चल रहे थे जबकि सोनम पीछे थी। चारों हिंदी में बात कर रहे थे लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वह क्या बोल रहे थे क्योंकि मैं केवल खांसी और अंग्रेजी ही जानता हूं उन्होंने बताया कि उन लोगों ने सिपारा होम स्ट में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट गए।
कपल का शिलांग में सीसीटीवी फुटेज मिला था: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दोनों शिलांग के होटल के रिसेप्शन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 मई की शाम को होटल से चेक आउट किया। उल्लेखनीय है कि राजा के परिजन ने सीबीआई से जांच करने की मांग की थी।
राज कुशवाह से प्रेम प्रसंग: शिलांग में गुम हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने यहां काम करने वाले 5 साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोनम ने हत्या की साजिश रची थी। सोनम का प्लाईवुड का व्यवसाय है, उसके यहां राज कुशवाह बिलिंग का काम करता है। सोनम को उससे प्रेम हो गया था। सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा। सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए। उन्होंने बाइक किराए से ले ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई और राजा की हत्या कर दी।