Wednesday, 07 Oct 2026

राजा हत्याकांड में खौफनाक खुलासे !

इंदौर (11 जून 25)। राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को इंदौर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से मेघालय ले जाया जा रहा है। मुख्य साजिशकर्ता राजा पत्नी सोनम को उप्र के गाजीपुर से एक आरोपी को मप्र के बीना और तीन अन्य आरोपियों को इंदौर से लेकर मेघालय पुलिस रवाना हुई है। इस दौरान इंदौर में आरोपियों को लेकर जनता में इतना आक्रोश है कि मंगलवार को एयरपोर्ट पर एक यात्री ने पुलिस कस्टडी में ले जाए जा रहे आरोपियों में से एक को जोरदार चांटा रसीद कर दिया। उधर इस मामले में काफी खौफनाक खुलासे हो रहे हैं, वही सोनम के शातिर दिमाग की भी पोल खुल रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सोनम ने विवाह के पूर्व ही अपने होने वाले पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। वह विधवा होकर अपने प्रेमी संग शादी करने के ख्वाब देख रही थी। इसी इच्छा को लेकर वह अपने पति को शादी के तत्काल बाद इंदौर से काफी दूर मेघालय के शिलांग लेकर पहुंची और अपने प्रेमी संग बनाई योजना के तहत  पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया। यह भी पता चला है कि हत्या के तुरंत बाद सोनम किसी ट्रैन से इंदौर आ गई थी और अपने प्रेमी संग कही ठहरी थी। यहां से वह टेक्सी लेकर वाराणसी पहुंच गई थी और हत्याकांड का खुलासा होने पर मज़बूरी में गाजीपुर जाकर पुलिस की गिरफ्त में आई। फिलहाल अदालत से आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस सभी को लेकर शिलांग पहुंच रही है, जहां पूरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के प्रयास किये जाएंगे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!