Saturday, 03 Oct 2026

राज्यसभा में भी वक़्फ़ संशोधन बिल पास

नईदिल्ली (04 अप्रैल 25)। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा से पारित होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया। इस पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया। हालांकि लंबी बहस के बाद देर रात राज्यसभा में भी यह बिल पास हो गया। इस पर हुए मतदान में पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 95 वोट पड़े। इस तरह अब नया वक़्फ़ संशोधन बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा और उनकी मंजूरी के साथ ही देश में लागू हो जायेगा। 

इसके पूर्व दोपहर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में बिल पेश कर अपनी बात रखी और सदस्यों से इसके लिए समर्थन मांगा। इस पर विपक्ष ने लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी मुस्लिम विरोधी बताने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भाजपा और उसके समर्थक दलों के सदस्यों ने वक्फ संशोधन बिल की खासियतों पर तार्किक तथ्य रखते हुए विपक्ष के इरादों को नेस्तनाबूत कर दिया। इस दौरान कई बार सदस्यों के बीच बहस भी हुई और हंगामे में कोशिश की गई। तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात मतदान के बाद यह बहुमत से पास कर दिया गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!