Tuesday, 29 Sep 2026

राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार की घोषणा

भोपाल (04 अप्रैल 25)। राज्य शासन ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार वर्ष 2023 की घोषणा की है। राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार में 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर पुरस्कार प्राप्त सभी को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से लेख किया है कि 'राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार- विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई।‘ 

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों की मूल भावना है कि यह पुरस्कार केवल शासन की ओर से नहीं, बल्कि समस्त जनता की ओर से प्रदेश में खेलों का विकास करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्ती को सम्मान के लिये दिया जाता है। विक्रम पुरस्कार वर्ष 1972 से प्रदान किया जा रहा है। विक्रम पुरस्कार सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार 12 सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिसमें से ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल में 6 व्यक्तिगत श्रेणी में, 3 दलीय श्रेणी में, एक पुरस्कार दिव्यांग श्रेणी में एवं एक पुरस्कार परंपरागत खेल (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेलों को छोड़कर) एवं एक पुरस्कार साहसिक खेल में दिया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!