Monday, 28 Sep 2026

रामदेव का 'आयुर्वेदिक हुक्का' सोशल मीडिया पर वायरल

इंदौर (12 सितंबर 26)। आजकल ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वामी रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक आयुर्वेदिक हुक्के के बारे में बता रहे हैं और इसे सेहत के लिए फायदेमंद करार दे रहे हैं।

स्वामी रामदेव के अनुसार, इस आयुर्वेदिक हुक्के को तैयार करने के लिए निम्नलिखित प्राकृतिक घटकों की आवश्यकता होती है: मुलेठी (एक चुटकी), गाय का घी, हल्दी (एक चुटकी), राई (एक चुटकी), काकड़ा सिंगी, देसी कपूर। इसे बनाने की विधि- मुलेठी को थोड़ा कूटकर उसमें गाय का घी मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और राई मिलाई जाती है। हुक्के की प्लेट पर देसी कपूर रखकर उसे जलाया जाता है। और अंत में इसके ऊपर काकड़ा सिंगी डाली जाती है। स्वास्थ्य लाभ- स्वामी रामदेव के अनुसार, इन जड़ी-बूटियों का धुआं हुक्के के माध्यम से लेने से बंद नाक तुरंत खुल जाती है। खांसी की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही वात, पित्त और कफ (त्रिदोष) में राहत मिलती है। बाबा रामदेव ने चेतावनी दी है कि ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग केमिकल्स और तंबाकू स्वास्थ्य को बेहद गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए लोगों को इन हानिकारक चीजों से बचना चाहिए।


Tags:

Follow us

This question is not available..!