Monday, 28 Sep 2026

रामलला दर्शन को लेकर मुर्मू का कांग्रेस ने किया अपमान

चतरा (12 मई 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या के राम मंदिर के दौरे के बाद 'अपमान' करने के लिए विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को अपने 'शहजादे' की उम्र से कम सीट मिलेंगी। मोदी ने चतरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि गठबंधन के नेता विपक्ष की मान्यता हासिल करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद छोटे दलों का विलय करने की योजना बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने परोक्ष तौर पर राहुल गांधी के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘कांग्रेस को अपने 'शहजादा' की उम्र से कम सीट मिलेंगी।' उन्होंने कहा कि गठबंधन ने ‘हार पहले ही स्वीकार कर ली है।' मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की मानसिकता 18वीं सदी की है...राष्ट्रपति द्वारा राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर की सफाई की बात की...उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया।' उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारें बनेंगी, जहां एकसाथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!