Tuesday, 29 Sep 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज (10 फरवरी 25)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया। स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं। महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी पहुंची। बता दें कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!