Wednesday, 30 Sep 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मुख्यमंत्री हेमंत और कल्पना सोरेन

नईदिल्ली (15 जुलाई 24)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीएम हेमंत ने एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट हुई।' वहीं, तस्वीर में सीएम हेमंत राष्ट्रपति को गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।

बता दें कि आज ही सीएम हेमंत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम आवास पर हुई। जेल से रिहा होने और मुख्यमंत्री बनने के बाद यह हेमंत सोरेन की पहली औपचारिक मुलाकात थी। सीएम हेमंत सोरेन और पीएम मोदी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच झारखंड के विकास पर चर्चा हुई। ये भी कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत ने पीएम मोदी से राज्य के लिए सहयोग मांगा है। वहीं, इस मुलाकात पर झामुमो ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!