Saturday, 03 Oct 2026

राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी

नईदिल्ली (06 अप्रैल 25)।  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो चुका था। लोकसभा में इसे बुधवार देर रात और राज्यसभा में गुरुवार देर रात मंजूरी मिली थी।

सरकार का कहना है कि यह नया कानून देश के गरीब और पसमांदा मुसलमानों के जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने दावा किया है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ दो विधेयकों को अब औपचारिक रूप से कानून का दर्जा मिल गया है। इन दोनों विधेयकों का मकसद वक्फ संपत्तियों से जुड़े पुराने और जटिल कानूनों को हटाकर एक सामाजिक न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रणाली तैयार करना है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!