Wednesday, 30 Sep 2026

राष्ट्रपति ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रदर्शनी को देखा

उज्जैन (20 सितंबर 24)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ने अनुपयोगी कपड़ों से नवजात बच्चों के लिए बनाई गई दुलार किट, नारियल के अपशिष्ट और गोबर से बनाये गये उत्पाद, सूखे कचरे का सही निपटारा कर बनाये गये बहुउपयोगी उत्पाद और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अर्पित किए गये फूलों और निर्माल्य से बने उत्पाद, अगरबत्ती एवं अन्य उत्पाद बनाने की मशीन, निर्माल्य प्र-संस्करण, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण एवं संसाधन और शून्य अपशिष्ट आयोजन के स्टॉल का अवलोकन किया। राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद सफाईकर्मी पुनम सारवान, दीपक थनवार, विधि संगत, राधा धावरे और ज्योति टांक से संवाद किया गया। उन्होंने सफाईकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और साथ में मौजूद राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर संकेत करते हुए पूछा कि आप इन्हें जानते हैं। इस पर सफाईकर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव तो हमारे यहां के ही हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!