Wednesday, 30 Sep 2026

राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ की अंतिम बैठक

वाशिंगटन (23 सितंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भावपूर्ण थी। आधिकारिक क्षमता में बाइडेन की मोदी के साथ यह अंतिम बैठक थी क्योंकि बाइडेन फिर से राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने निजी आवास पर मोदी की मेजबानी की और दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर व्यापक बातचीत की। पिछले चार वर्षों में मोदी और बाइडेन के बीच घनिष्ठ मित्रता विकसित हुई है और उन्होंने कई वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर मिलकर काम किया है। पिछले साल बाइडेन ने ऐतिहासिक आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए मोदी की मेजबानी की थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडन के साथ बैठक भावपूर्ण थी। प्रधानमंत्री अवगत हैं कि एक तरह से यह राष्ट्रपति बाइडेन के साथ विदाई बैठक थी तथा निजी आवास पर होने के कारण यह और खास अवसर था।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!