Monday, 28 Sep 2026

राष्ट्रपति मुर्मु का ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत

ओंकारेश्वर (18 जून 26)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में आगमन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मान्धाता नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन तन्वे, खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारियों ने भी स्वागत किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!