Wednesday, 30 Sep 2026

राष्ट्रपति मुर्मु की इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय अगवानी

इंदौर (19 सितंबर 24)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय अगवानी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु का केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव वीरा राणा, लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर जोन राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर बुधवार को इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु का एयरपोर्ट पर स्वागत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम सावन सोनकर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीया, चिंटू वर्मा, गौरव रणदिवे ने भी किया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!