Monday, 28 Sep 2026

राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन

नईदिल्ली (22 मई 24)। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव के कर-कमलों से आज राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद में इनक्यूबेशन सेंटर (एनसीबी-आईसी) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर, एनसीबी के उपाध्यक्ष और स्टार सीमेंट लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेंद्र चमरिया, डालमिया सीमेंट (बी) लिमिटेड के रणनीतिक सलाहकार महेंद्र सिंघी और एनसीबी बल्लभगढ़ में एनसीबी को महानिदेशक डॉ. एलपी सिंह उपस्थित थे। संजीव ने एनसीबी के साथ वैकल्पिक ईंधन, पूर्व-दहन प्रौद्योगिकी, 3-डी प्रिंटिंग तकनीक, कार्बन कैप्चर और उपयोग आदि का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग वाले क्षेत्रों में लिवएनसेंस टेक्नोलॉजीज, ऑटोएबोड, एएलटीएसएफ, ओनेलेमेंट और बायो जैसे स्टार्टअप्स के साथ वार्तालाप भी किया। उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए एनसीबी की सराहना की। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 इन्क्यूबेटर स्थापित करने के अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि एनसीबी इन्क्यूबेशन सेंटर इसका एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सीमेंट क्षेत्र हमारे देश की वृद्धि और विकास में भारत सरकार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भागीदार है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!