Tuesday, 29 Sep 2026

राहुल, वरुण के रास्ते और किस्मत अलग: मेनका गांधी

सुल्तानपुर (24 मई 24)।  भाजपा से टिकट कटने के बाद लंबे समय तक पार्टी और चुनाव प्रचार अभियान से दूर रहने के बाद वरुण गांधी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस चुनाव में पहली बार अपनी मां और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी के के लिए वोट मांगे। वहीं वरुण के चुनाव प्रचार में उतरने को लेकर मेनका गांधी ने कहा कि वह प्रचार करने तब आया, जब मैंने उसे कहा। राहुल गांधी से वरुण गांधी की तुलना करने पर मेनका गांधी ने कहा कि सबके अपने-अपने रास्ते हैं, अपनी-अपनी किस्मत है। इससे ज्यादा मैं क्या बोलूंगी। अगर काबिलियत है तो सब अपना रास्ता ढूंढेंगे। सबके अपने-अपने रास्ते हैं और अपने-अपने तरीके हैं। पीलीभीत से वरुण के टिकट कटने पर मेनका गांधी ने कहा कि जो हो गया सो हो गया। यहां उल्लेखनीय यह है कि उनके भतीजे राहुल गांधी और भतीजी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए कई बार उत्तर प्रदेश का दौरा किया है, लेकिन उनके खिलाफ प्रचार नहीं किया है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!