Thursday, 01 Oct 2026

राहुल आज वायनाड जाएंगे, प्रियंका के लिए करेंगे प्रचार

नईदिल्ली (03 नवंबर 24)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र में अपनी बहन तथा पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार गांधी तीन नवंबर को वायनाड के मनंतवादी के गांधी पार्क में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी और चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया की गांधी शाम को 4 बजे फिर एक और सब चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह चुनाव सभा मल्लापुरम के अरीकोडे में आयोजित की जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!