Saturday, 03 Oct 2026

राहुल और प्रियंका 19 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे

इटावा (16 फरवरी 25)। कांग्रेस नेता अजय राय ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 19 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे।  इटावा में अजय राय ने कहा, 'कुंभ में कांग्रेस के नेता पहले भी जाते रहे हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी और उससे पहले भी कई नेता कुंभ गए हैं। ऐसे में अब हम सभी लोग कुंभ में जाएंगे, पवित्र स्नान करेंगे और हर-हर महादेव का उद्घोष करेंगे। महाकुंभ में स्नान के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के समापन में भी अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। यह 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है। राहुल गांधी के महाकुंभ जाने की चर्चा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जहां एक ओर कांग्रेस कह रही है कि उनके नेता पहले भी कुंभ जाते रहे हैं। वहीं, बीजेपी इसे नौटंकी बता रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगम जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार ,15 फरवरी 2025 को शाम आठ बजे तक कुल 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया और 13 जनवरी के बाद से अभी तक कुल 52.83 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।    

Tags:

Follow us

This question is not available..!