Wednesday, 30 Sep 2026

राहुल गांधी ने की चप्पल की सिलाई, अचानक जूते की दुकान पर पहुंचे

नईदिल्ली  (26 जुलाई 24)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय शहर के बाहरी इलाके के विधायक नगर में एक मोची की दुकान पर रुके और उसका हालचाल जाना। राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की अदालत में पेश होने आए थे। मोची राम चेत ने बताया कि वह कांग्रेस नेता के अपनी दुकान पर आने से प्रसन्न और हतप्रभ थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग आधे घंटे तक उनकी दुकान पर रुके और उनके परिवार और उनके काम में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।

रामचेत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को शीतल पेय की पेशकश की और दोनों ने साथ शीतल पेय पिया और बातचीत की। रामचेत के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी को अपनी मामूली आय के बारे में बताया और काम को आगे बढ़ाने के लिए सहायता मांगी। रामचेत ने दावा किया, ‘राहुल गांधी ने कहा कि वे देखेंगे कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को टीवी पर देखा था और उन्हें अपनी दुकान पर देखकर हतप्रभ थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!