Friday, 09 Oct 2026

राहुल ने वोट चोरी के सारे सबूत जनता को दिए: कमलनाथ

भोपाल (06 नवंबर 25)। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन किया है। कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरी सच्चाई जनता के सामने रखी है। यह सिर्फ़ वोट चोरी का मामला नहीं है बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र के सामने बहुत बड़ा ख़तरा है।

कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के सामने वह सारे सबूत रख दिए हैं जिनसे यह पता चलता है कि बड़े पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए फ़र्ज़ी वोटर जोड़े जा रहे हैं और कांग्रेस को वोट देने वाले वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। हरियाणा और मध्यप्रदेश में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वोट चोरी करके कांग्रेस पार्टी को हराया गया था। भारत के सम्मानित नागरिक मतदान का अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्जनों बार दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ ने आगे कहा कि मेरा देश के नागरिकों से अनुरोध है कि इसे सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी या विपक्ष की लड़ाई ना समझें, यह देश की जनता की लड़ाई है और हम सबको मिलकर इसे लड़ना होगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!