Wednesday, 30 Sep 2026

राहुल बोले- अब LPG के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम

नईदिल्ली (02 मई 26)। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद देश में महंगाई ने बड़ा हमला बोला है। Commercial LPG सिलेंडर की कीमतों में एक ही दिन में 993 रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और आतिशी समेत कई दिग्गज नेताओं ने इसे जनता के साथ 'विश्वासघात' करार दिया है।

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान ही आगाह किया था कि मतदान खत्म होते ही महंगाई बढ़ेगी। राहुल ने बताया कि पिछले तीन महीनों में गैस के दाम 81% तक बढ़ चुके हैं। फरवरी से अब तक कुल 1,380 रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि कमर्शियल गैस महंगी होने से ढाबों, होटलों और बेकरी का खाना महंगा होगा, जिससे आम आदमी की थाली पर सीधा असर पड़ेगा। राहुल ने आशंका जताई कि अगली 'स्ट्राइक' पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हो सकती है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ने का दर्द वही समझ सकता है जो खुद खरीदकर खाता है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि अब दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर ₹3071.50 का मिलेगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!