Saturday, 03 Oct 2026

राहुल TVK प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

चैन्नई (10 मई 26)। तमिलनाडु की राजनीति में कल एक नया इतिहास रचा जाएगा। सुपरस्टार और टीवीके (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह की सबसे बड़ी चर्चा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिरकत को लेकर है, जो विपक्षी एकजुटता का संदेश देने के लिए विशेष रूप से चेन्नई पहुंच रहे हैं।

राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने शनिवार को विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। विजय ने राज्यपाल को वीसीके (VCK) और आईयूएमएल (IUML) के समर्थन पत्र सौंपे हैं। गठबंधन के सहयोग से टीवीके का आंकड़ा अब 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 सीटों तक पहुंच गया है। हालांकि, राज्यपाल ने उन्हें 13 मई तक सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि राज्य अब सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की उम्मीद कर रहा है। राहुल गांधी की मौजूदगी को इस नए राजनीतिक गठबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में कई अन्य विपक्षी दिग्गजों के भी शामिल होने की संभावना है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!