Friday, 09 Oct 2026

रूस का कहर: 537 ड्रोन, 45 मिसाइलों से दहलाया यूक्रेन

कीव (31 अगस्त 25)। रूस ने शुक्रवार देर रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इसमें 537 ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया कि उसने 510 ड्रोन और 38 मिसाइलें मार गिराईं लेकिन फिर भी कई जगह तबाही हुई। इस हमले में 1 व्यक्ति की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

ज़ापोरिज़्झिया में निजी मकान, कैफ़े और औद्योगिक केंद्र तबाह। ड्नीप्रो और पावलोहराद क्षेत्र में लगातार धमाके हो रहे हैं और लोगों को शरणस्थलों में जाने का अलर्ट दिया गया है। राजधानी कीव में दो दिन पहले ही हुए हमले में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे भी थे। यूक्रेनी सेना ने रूस के क्रास्नोदर और सिज़रान तेल रिफाइनरियों पर हमला किया। वहाँ जोरदार धमाके और आग लगने की पुष्टि हुई।राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की आड़ में बड़े हमलों की तैयारी की। उन्होंने पश्चिमी देशों से बैंकिंग और ऊर्जा क्षेत्र में कड़े प्रतिबंध लगाने और रूस को मिलने वाली फंडिंग रोकने की अपील की। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!