Tuesday, 29 Sep 2026

रूस की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए मोदी

मास्को (10 जुलाई 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस का दौरा समाप्त कर मंगलवार शाम को मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए। मोदी 40 साल से अधिक समय में ऑस्ट्रिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रणधीर जायसवाल एक्स पर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की सफल यात्रा पूरी की। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनी। अगला पड़ाव ऑस्ट्रिया।' 

इससे पहले मोदी ने कहा, ‘आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमारी बातचीत में व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने को बहुत महत्व देते हैं।' उन्होंने कहा कि उन्हें रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करने पर गर्व है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!