Tuesday, 29 Sep 2026

रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत

दागिस्तान (24 जून 24)। रूस के दो शहरों में रविवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोग दहल उठे। एक घटना रूस के दागिस्‍तान क्षेत्र के डर्बेंट में हुई तो दूसरी घटना को मखाचकाला में अंजाम दिया गया। दोनों ही घटनाओं में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। रूस के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में बंदूकधारियों ने विभिन्‍न जगहों पर हमला किया और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इन घटनाओं में 6 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 12 घायल बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोगों को आतंकियों ने बंधक बना लिया है। इस घटना में दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है।

रूस के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया है कि बंदूकधारियों ने रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र दागिस्‍तान में यहूदियों के एक आराधना स्‍थल, एक चर्च और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की गई है। इस घटना में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, वहीं इन हमलों में 12 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि डर्बेंट में यहूदियों के एक आराधना स्थल पर गोलीबारी में एक अधिकारी की मौत हो गई। यह उत्तरी काकेशस में यहूदी समुदाय का घर है। शहर के एक ऑर्थोडॉक्स चर्च में भी गोलीबारी हुई है। यह यूनेस्को हैरिटेज साइट है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!