Monday, 05 Oct 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन दिन सीज़फायर

मास्को (29 अप्रैल 25)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बीच एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 8 मई से 10 मई 2025 तक यूक्रेन में तीन दिन का सीज़फायर लागू रहेगा।  क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने स्पष्ट किया है कि रूस ने एकतरफा सीज़फायर की पेशकश की है और उम्मीद जताई है कि यूक्रेन भी इस सीज़फायर  का पालन करेगा। लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर यूक्रेन ने इस दौरान कोई भी युद्धविराम उल्लंघन किया, तो रूस जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगा।  

इस सीज़फायर की घोषणा का विशेष महत्व है क्योंकि 9 मई को रूस में  विजय दिवस' मनाया जाता है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी के खिलाफ सोवियत संघ की जीत की याद में हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रूस में यह दिन राष्ट्रीय गौरव और बलिदान की भावना से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर बड़े पैमाने पर परेड, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इसलिए रूस ने तय किया है कि युद्ध के बीच कम से कम इन तीन दिनों तक गोलाबारी और हिंसा पर विराम लगाया जाए। रूस ने संघर्षविराम की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अब सबकी नजर यूक्रेन की प्रतिक्रिया पर टिकी है। क्या यूक्रेन भी इस युद्धविराम का सम्मान करेगा? या फिर हालात वैसे ही तनावपूर्ण बने रहेंगे? यूक्रेन की तरफ से इस घोषणा पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।  


Tags:

Follow us

This question is not available..!