वाशिंगटन (13 फरवरी 25)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर बात की। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटा ये बातचीत हुई। इस बातचीत की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी दी जाएगी। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के देश में विजिट करने की बात भी की। डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दी है।
उन्होंने लिखा कि अभी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी फोन पर लंबी और सार्थक बातचीत हुई। हमने यूक्रेन, मिडिल ईस्ट, आर्टिफिश्यिकल इंटेलिजेंस, डॉलर की ताकत समेत कई विषयों पर चर्चा की। हम दोनों में अपने देशों के महान इतिहास और द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका रूस की साझा सफलता को याद किया। हमने उन लाखों लोगों को भी याद किया जो इस युद्ध में मारे गए। रूस और अमेरिका ने बहुत बड़ी संख्या में इस युद्ध में अपने नागरिकों को खोया।
इसके साथ ही ट्रंप ने लिखा कि दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के फायदों पर भी चर्चा हुई। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि सबसे पहले रूस और यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोका जाना चाहिए। राष्ट्रपति पुतिन ने भी मेरे चुनावी नारे कॉम सेंस को दोहराया, जिस पर हम दोनों में गहरी सहमति बनी।