Saturday, 03 Oct 2026

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

नईदिल्ली (19 फरवरी 25)। करीब 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा के लिए बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने रेखा गुप्ता को राज्य के नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। नए नेता के साथ भाजपा ने राजभवन जाकर उप राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दवा पेश किया है। उप राज्यपाल ने उन्हें गुरुवार दोपहर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। नई सरकार गुरुवार को रामलीला मैदान पर शपथ लेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग़ से चुनी गई हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!