Wednesday, 30 Sep 2026

रेलवे में बंपर भर्ती! RRB ने NTPC और JE पदों पर वैकेंसी

नईदिल्ली (25 अक्टूबर 25)। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की है। एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट लेवल) और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के तहत कुल 5620 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। यह भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

आरआरबी एनटीपीसी UG भर्ती के तहत 3050 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को मानक छूट दी जाएगी। योग्यता- न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 12वीं पास होना पर्याप्त है। टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है। चयन प्रक्रिया- चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2) के माध्यम से होगा। टाइपिंग संबंधी पदों के लिए अतिरिक्त स्किल टेस्ट लिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

जूनियर इंजीनियर भर्ती के तहत 2570 पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा धारकों के लिए है। आईटीआई पदों के लिए BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल के उम्मीदवार भी पात्र हैं। आयु सीमा- 18 से 33 वर्ष। आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट का प्रावधान है। चयन प्रक्रिया- प्रक्रिया में दो चरणों की CBT परीक्षा (CBT 1 में 100 प्रश्न, CBT 2 में 150 प्रश्न), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये, आरक्षितों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है, जिसमें से 400 रुपये परीक्षा में उपस्थिति पर वापस कर दिए जाएंगे। SC/ST, महिलाओं और EWS वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क है, जो परीक्षा उपस्थिति पर पूर्ण रूप से रिफंडेबल होगा।

आरआरबी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें और किसी भी धोखाधड़ी से बचें। यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोनों में तैनाती का अवसर प्रदान करेगी, जो युवाओं के करियर को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए rrbapply.gov.in पर जाएं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!