Thursday, 01 Oct 2026

रेसीडेंसी कोठी में जमीन पर बैठकर मंत्री ने लोगों की सुनी समस्याएं

इंदौर (01 सितंबर 24)। रेवती रेंज से लेकर उज्जैन तक अहिल्या पथ बनाया जाएगा। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस क्षेत्र में दो से ढाई हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। आज रेसीडेंसी कोठी में सांवेर क्षेत्र के प्रभावित परिवारों ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री तुलसीराम सिलावट से चर्चा की। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे प्रभावित परिवारों ने अपनी परेशानी मंत्री  को बताई। इस दौरान मंत्री सिलावट ने जमीन पर बैठकर लोगों से चर्चा कीऔर उनकी समस्याओं को हल करने का वादा किया। सिलावट ने बताया कि सिंहस्थ को देखते हुए प्रदेश सरकार इंदौर-उज्जैन मार्ग पर कई बड़े निर्माण कार्य कर रही है। इसी के तहत अहिल्या पथ भी बनाया जाएगा। इसे लेकर कई भू माफिया भी जमीन को लेकर सक्रिय हो गए हैं और रेवती रेंज क्षेत्र से निकलने वाले अहिल्या पथ को लेकर क्षेत्र के लोगों से कम कीमत पर जमीन खरीदने का खेल शुरू कर दिया है और भ्रामक खबरें भी फैला रहे हैं। अहिल्या पथ जहां से बनाया जाएगा उस क्षेत्र में करीब 2 से ढाई हजार परिवार है, जो कि निम्न वर्ग से हैं, उनके घर भी संभावित टूट सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रभावित लोगों ने मंत्री से चर्चा की और अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वह क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं और वह किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और जो भूमाफियाओं द्वारा क्षेत्र में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं लोगों को परेशान किया जा रहा है, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!