Monday, 28 Sep 2026

रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विशेष सम्मान

मुंबई (08 अक्टूबर 25)। मंगलवार को मुंबई में आयोजित सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) पुरस्कारों के 27वें संस्करण में दुनिया भर के क्रिकेटरों और खेल जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) को इस वर्ष का सबसे बड़ा सम्मान देते हुए CEAT Men's International Cricketer of the Year चुना गया है। इन अवॉर्ड्स में भारतीय क्रिकेटरों ने भी कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते। 

महिला वर्ग में दबदबा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना  को सीएट महिला अंतर्राष्ट्रीय वर्ष की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान मिला। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को CEAT Women's International Bowler of the Year चुना गया। टी20 इंटरनेशनल सम्मान: भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन को CEAT Men’s T20I Batter of the Year घोषित किया गया, जबकि गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने CEAT Men's T20I Bowler of the Year का खिताब जीता। घरेलू और उभरते सितारे: हर्ष दुबे को CEAT Domestic cricketer of the year नामित किया गया। इसके अलावा, युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी को Emerging Young player of the year के खिताब से नवाजा गया। विशेष मोमेंटो और नेतृत्व पुरस्कार:भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को CT 2025 में कप्तान के रूप में जीत हासिल करने के लिए एक विशेष मोमेंटो प्रदान किया गया। श्रेयस अय्यर को CT 2025 में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के लिए मोमेंटो दिया गया। CEAT Exemplary Leadership Award दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी टेम्बा बावुमा को प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार RPG समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर द्वारा दिया गया। इस वर्ष दो महान खिलाड़ियों को CEAT Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। इनमें महान भारतीय स्पिनर बी.एस. चंद्रशेखर और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा शामिल हैं। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में, हैरी ब्रुक को CEAT Men's Test batter of the year, प्रभाथ जयसूर्या को CEAT Test bowler of the year, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को CEAT Men’s ODI Batter of the year, और मैट हेनरी को CEAT Men’s ODI Bowler of the year चुना गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!