लखनऊ (26 दिसंबर 24)। यूपी की राजधानी लखनऊ में भारत रत्न औक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। नगर निगम की तरफ से बनाई गई यह प्रतिमा उनके योगदान और उनके अद्वितीय विचारों को सम्मान देने के लिए स्थापित की गई है।
लखनऊ में गोमती किनारे चौक स्थित कुड़ियाघाट पर स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की 11 फीट ऊंची प्रतिमा उनके योगदान और उनके अद्वितीय विचारों को सम्मान देने के लिए स्थापित की गई है। बुधवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के रचनाकार अमरपाल सिंह को सम्मानित भी किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल संकल्प की प्रतिज्ञा भी दिलाई। अटल संकल्प की शपथ दिलाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अन्न, जल और वायु हम जहां से प्राप्त करते हैं। उस मातृभूमि को अपनी मां के समान मानेंगे। हम खुद से ऊपर मातृभूमि को रखेंगे।