गुवाहाटी (12 मई 26)। असम में विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत के बाद हिमंता विस्वा शर्मा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हिमंता विस्वा शर्माने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया राजनीतिक इतिहास रच दिया। BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद राज्य में तीसरी बार लगातार NDA सरकार का गठन हुआ है।
राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मौसी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत BJP के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें BJP के वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली और अजंता नेओग शामिल हैं। इसके अलावा AGP प्रमुख अतुल बोरा और BPF विधायक चन्दन ब्रह्मा ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। हिमंत बिस्वा सरमा 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब उन्होंने सर्वानंद सोनोवाल की जगह पद संभाला था। अब लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने असम में पहले गैर-कांग्रेसी नेता के रूप में यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी अगुवाई में BJP ने इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 126 सदस्यीय विधानसभा में BJP ने 82 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी दल AGP और BPF को 10-10 सीटें मिलीं। इस तरह NDA गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष को बड़ा झटका दिया।