इंदौर (24 अगस्त 24)। इंदौर में शुक्रवार को हुई लगातार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी पोल खुल गई। पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही, वहीं जगह-जगह पानी भर गया। लोग गढ्ढों में गिरते रहे। हालत यह हो गए कि विजयनगर थाने में भी पानी भर गया और यहां मौजूद पुलिसकर्मी परेशान होते रहे। इस दौरान नगर निगम की भूमिका पर सभी ने सवाल उठाये। आखिर देश में नंबर वन शहर की यह बदहाली कैसे हुई। यही नहीं इस स्थित्ति ने स्मार्ट सिटी के कथित दावों की भी पोल खोल कर रख दी। गौरतलब है कि नगर निगम में तीन दशक से भाजपा का कब्ज़ा है और प्रदेश में भी बीस सालों से उन्हीं की सरकार है, बावजूद इसके प्रदेश की ओद्योगिक राजधानी बदहाल है।