Tuesday, 29 Sep 2026

लद्दाख के अग्रिम मोर्चों पर पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल

लेह (06 सितंबर 26)। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लद्दाख के चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों तथा अधिकारियों से बातचीत की। 

पोस्ट में कहा गया, सैन्य कमांडर ने चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता, उच्च मनोबल, निरंतर सतर्कता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण दिखाने के लिए जवानों की सराहना की। उत्तरी कमान ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने अभियान के लिए हमेशा तैयार रहने और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुशासन, शारीरिक क्षमता तथा नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ नवाचार, बेहतर तालमेल और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!