Thursday, 01 Oct 2026

लद्दाख-तवांग के नजदीक चीन ने तैनात किए फाइटर जेट

नईदिल्ली (29 जुलाई 26)। भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाकर उकसावे वाली कार्रवाई की है। हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत से लगी सीमा पर स्थित अपने फ्रंटलाइन एयरबेस पर J-20 स्टील्थ फाइटर जेट (जिसे माइटी ड्रैगन भी कहा जाता है) की बड़ी खेप तैनात की है।

होटान और डैम्सुंग एयरबेस पर बढ़ी हलचल NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में ली गई तस्वीरों में दो प्रमुख चीनी एयरबेस पर कुल 11 J-20 फाइटर जेट नजर आए हैं। होटान एयरबेस (शिनजियांग): 9 जुलाई की तस्वीरों में यहां 7 J-20 जेट खड़े देखे गए। यह बेस लद्दाख के लेह से 389 किमी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दौलत बेग ओल्डी एयरफील्ड से महज 245 किमी की दूरी पर है। डैम्सुंग एयरबेस (ल्हासा, तिब्बत): यहां 4 J-20 जेट तैनात किए गए हैं। यह स्थान अरुणाचल प्रदेश के तवांग से केवल 344 किमी दूर है। भारत के लिए बढ़ी चिंता चीनी सेना ने इन घातक विमानों को विशेष रूप से भारत के उत्तर-पूर्व और लद्दाख क्षेत्र में हवाई अभियानों के लिए तैनात किया है। चीन इन क्षेत्रों पर अपना दावा करता रहा है, इसलिए इन आधुनिक विमानों की तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!