गांधीनगर (23 अक्टूबर 24)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ईडी ने अमित कत्याल की 56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत की गई है, और बताया जा रहा है कि ये संपत्तियाँ गुड़गांव और दिल्ली में स्थित हैं। बताया जा रहा है कि ये संपत्तियाँ गुड़गांव और दिल्ली में स्थित हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत की है। ईडी ने पहले अमित कात्याल को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। आपको बता दें कि अमित कात्याल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। उन पर प्लॉट खरीदारों के पैसे की हेराफेरी करने और उसे अवैध तरीके से डायवर्ट करने का आरोप है। ईडी ने उनके खिलाफ मेसर्स कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है। ईडी ने 18 अक्टूबर को उनके दो परिसरों में छापेमारी की, जहां से 35 लाख रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उनके भाई राजेश कात्याल को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें ईडी की रिमांड पर भेजा गया है।