Wednesday, 30 Sep 2026

लीक नहीं हुआ है पेपर, कैंडिडेट्स ने अफवाह फैलाई: BPSC

पटना (13 दिसंबर 24)। BPSC की 70वीं संयुक्त परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों पर आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने आयोग का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि 'पेपर लीक की बात बिल्कुल गलत है। किसी सेंटर से कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। एग्जाम को लेकर उठ रहे एक-एक सवाल की आयोग जांच करेगा।' आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने कहा कि, 'किसी ने हमें पेपर लीक होने की शिकायत नहीं की है। आयोग के लोग सेंटर पर गए थे। वहां बात करने में समझ आया कि कुछ कैंडिडेट्स ने अफवाह फैलाई की पेपर वायरल हो गया है। कैंडिडेट्स सेंटर के अंदर हंगामा करने लगे। पेपर छीनकर बाहर निकल गए। बाकी लोगों को भी भड़काया गया। बिना मोबाइल और बिना इंटरनेट के पेपर कैसे वायरल हो सकता है।' बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में शुक्रवार को कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। पटना स्थित बापू परीक्षा परिसर में प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स को काबू में करने के लिए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए कैंडिडेट को साइड में कर दिया। हंगामा होते ही परीक्षा सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दो थानों की पुलिस को आयोग के दफ्तर के बाहर भी तैनात कर दिया गया है। इधर आयोग ने आनन-फानन में बैठक बुलाई थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!