Thursday, 01 Oct 2026

लेंटर गिरने से मलबे में दबे 35 मजदूर, 3 की मौत

कन्नौज (12 जनवरी 25)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। यह हादसा कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुआ। यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। हादसे में 35 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!